जम्मू
जम्मू में कटरा से करीब 15 किमी दूर झजर कोटली के पास मंगलवार सुबह एक बस पुल से नीचे गिर गई। इसमें 10 लोगों की मौत हो गई और 57 घायल हैं। मौके पर स्थानीय लोग, ष्टक्रक्कस्न और स्ष्ठक्रस्न ने रेस्क्यू चलाया और घायलों को अस्पताल भेजा।यह बस अमृतसर से वैष्णो देवी जा रही थी। इसमें 75 यात्री सवार थे। सभी बिहार के रहने वाले थे। जम्मू के डिप्टी कमिशनर अवनी लवासा ने बताया कि इस हादसे में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। अन्य लोगों को हल्की चोटें आई हैं। गंभीर रूप से घायल लोगों को त्ररूष्ट जम्मू में भर्ती कराया गया है। अन्य घायलों का स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में इलाज किया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसे का कारण बस की ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। ब्रेक फेल होने के बाद बस ने अपना संतुलन खो दिया और झझर कोटली पुल से नीचे गिर गई। ष्टक्रक्कस्न के असिस्टेंट कमांडेंट अशोक चौधरी ने बताया कि यात्री कटरा जाते समय शायद रास्ता भूल गए और यहां पहुंच गए। इस हादसे में बचाव कार्य के लिए क्रेन लाई जा रही है। जिससे यह देखा जा सके कि बस के नीचे कोई फंसा तो नहीं है।