नई दिल्ली
इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है, जब महिलाएं बिना महरम यानी पति या किसी पुरुष के बिना अकेले हज यात्रा पर जा रही हैं। अकेले हज यात्रा पर जाने वाली महिलाओं की संख्या देशभर में 4000 हो गई है। अकेले दिल्ली से 39 महिलाएं हज यात्रा पर जा रही हैं। उन्होंने इस यात्रा पर भेजने के लिए पीएम मोदी को थैंक यू कहा है। दिल्ली एयरपोर्ट से 39 महिलाओं का एक ग्रुप यात्रा के लिए रवाना हुआ है। केंद्रीय राय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर मीनाक्षी लेखी ने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में महिलाएं आत्मनिर्भर हो रही हैं। यह वजह है कि आज महिलाएं अकेले हज यात्रा जाने में सक्षम हुई हैं।उन्होंने कहा कि महिलाओं की इस यात्रा को लेकर पॉजिटिव फीडबैक मिल रहे हैं। सऊदी एयरलाइंस ने भी कहा कि पहली बार हज यात्रा की प्रोसेस इतना अछे ढंग से किया जा रहा है। केंद्रीय राय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने आगे कहा कि महिलाओं को हज यात्रा के लिए फिटनेस ट्रेनिंग भी दी गई है, ताकि उन्हें चलने-फिरने में कोई तकलीफ न हो। इसके अलावा सऊदी में उनके रहने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। अगर यात्रा के दौरान किसी की तबीयत खराब होती है तो उनके लिए मेडिकल सुविधाएं का भी पूरा ध्यान दिया जाएगा।