नई दिल्ली (वी.एन.झा)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने 9 साल पूरे कर लिए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने इसे सेवा के 9 साल बताते हुए कहा कि इस दौरान उनकी सरकार के द्वारा लिया गया हर फैसला लोगों का जिंदगी बेहतर बनाने के लिए था।पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा, च्च्आज, जब हम राष्ट्र की सेवा में 9 वर्ष पूरे कर रहे हैं, मैं विनम्रता और कृतज्ञता से भर गया हूं। (सरकार द्वारा) लिया गया हर निर्णय, हर कदम, लोगों के जीवन को बेहतर बनाने की इछा से निर्देशित होता है। विकसित भारत के निर्माण के लिए हम और भी अधिक मेहनत करते रहेंगे।ज्ज् इसके पहले सोमवार (29 मई) को पीएम मोदी ने नॉर्थ ईस्ट के लिए पहली वंदे भारत को हरी झंडी दिखाते समय 9 साल की उपलब्धियों की चर्चा की थी। उन्होंने कहा, बीते 9 साल, भारत के लिए अभूतपूर्व उपलब्धियों के रहे हैं, नए भारत के निर्माण के रहे हैं। कल (28 मई) ही देश को आज़ाद भारत की भव्य-दिव्य आधुनिक संसद मिली है। ये भारत के हज़ारों वर्ष पुराने लोकतांत्रिक इतिहास को हमारे समृद्ध लोकतांत्रिक भविष्य से जोडऩे वाली संसद है।
केंद्र में सरकार के 9 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी ने देश भर में महीने भर का महासंपर्क अभियान शुरू किया है। इस दौरान देश के सभी रायों और केंद्र शासित प्रदेशों में मोदी कैबिनेट के मंत्री सरकार की उपलब्धियों के बारे में जानकारी देंगे। जिन रायों में बीजेपी की सरकार है, वहां के मुख्यमंत्री भी इस दौरान साथ रहेंगे। इसके साथ ही बीजेपी कार्यकर्ता भी सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच लेकर जाएंगे। पार्टी ने एक बयान में कहा है कि देश ने पिछले नौ वर्षों में नेशन फर्स्ट के मंत्र के साथ हर क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास देखा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार ने बीते 9 वर्षों में राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ देशवासियों की आशा, अभिलाषा एवं आकांक्षाओं को पूर्ण किया है।
गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया-
मोदी सरकार के 9 साल सुरक्षा, राष्ट्रीय गौरव, विकास और गरीब कल्याण के अभूतपूर्व 9 साल रहे। आज एक ओर मोदी जी के नेतृत्व में देश सुरक्षित है, विश्व में गौरव के नए पहलू बना रहा है। वहीं दूसरी ओर सरकार ने विकास और गरीब कल्याण के नए मापदंड स्थापित किए गए। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लिखा- मोदी सरकार के 9 साल सेवा, सुशासन और गरीबों के कल्याण के रहे हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा, आत्मनिर्भरता, वैश्विक स्थिति, आर्थिक सशक्तिकरण जैसे क्षेत्रों में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल कीं।