नई दिल्ली। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान ने रविवार को जेईई एडवांस्ड 2023 के नतीजे जारी कर दिए। हैदराबाद जोन के वविला चिदविलास रेड्डी ने 360 में से 341 अंकों के साथ टॉप किया है। इसी तरह लड़कियों में हैदराबाद आईटी की नयनकांति नागा भव्य श्री सबसे आगे रहीं। उन्हें 360 में से 298 अंक प्राप्त हुए। इस साल जेईई एडवांस्ड की परीक्षा में 1 लाख 83 हजार 72 स्टूडेंट्स में से 43 हजार 773 ने ालिफाई किया। इसमें 36,204 लड़के और 7,509 लड़कियां शामिल हैं।जेईई एडवांस्ड 2023 परीक्षा के लिए 125 विदेशी उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से 108 उपस्थित हुए और 13 ने परीक्षा पास की है। आईआईटी गुवाहाटी ने यह एग्जाम टोटल 360 अंकों के लिए आयोजित की थी।