पुरी
जग्गनाथ पुरी में रथ यात्रा की धूम के बीच धक्का-मुक्की की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि पुरी रथ यात्रा में बलभद्र के ताल ध्वज रथ खींचते समय मर्चीकोट चौक पर धक्का-मुक्की से अफरा-तफरी मच गई। इसमें 50 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है। पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को पुरी जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। यह घटना मरीचिकोट चौराहे पर हुई।बड़ी संख्या में महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों के गिरने के बाद वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने भीड़ को रोकने का प्रयास किया। नीचे गिरे लोगों को बचाने की कोशिश की। घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां सभी का इलाज चल रहा है। इनमें एक विदेशी श्रद्धालु भी बताया जा रहा है।वहीं, इससे पहले जगन्नाथ महाप्रभु के पहंडी के दौरान प्रभु रथ पर चढ़ाते समय सीढ़ी से फिसलने के कारण 6 सेवक घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, इन सेवकों को प्राथमिक उपचार के लिए तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। सभी सेवक स्वस्थ बताया जा रहे हैं।महाप्रभु की विश्व प्रसिद्ध रथयात्रा देखने के लिए पूरी में लाखों की संख्या में भक्तों का समागम हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक, 10 लाख से अधिक श्रद्धालु जगन्नाथ धाम की रथयात्रा में शामिल हुए हैं।