नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को और मजबूत करने और रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित करने के साथ 10-11 जुलाई, 2023 को मलेशिया की आधिकारिक यात्रा करेंगे. इस दौरान राजनाथ सिंह मलेशिया के रक्षा मंत्री दातो सेरी मोहम्मद हसन के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।
शराब मामले में ईडी ने दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री सिसौदिया की संपत्ति कुर्क की
नयी दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े एक मामले में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और अन्य की 52. 24 करोड़ रुपये की संपत्ति अस्थायी रूप से कुर्क कर ली है। ईडी ने अपने आधिकारिक हैंडल में लिखा और जानकारी दी, ”ईडी ने दिल्ली शराब घोटाले के मामले में मनीष सिसोदिया, अमनदीप ङ्क्षसह ढल्ल, राजेश जोशी, गौतम मल्होत्रा?और अन्य की 52.24 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्ति को अस्थायी रूप से जब्त कर लिया है। मामले में अब कुल कुर्की 128.78 करोड़ रुपये है।
इटली में नर्सिंग होम में आग लगने से छह लोगों मौत
रोम। इटली के मिलान में बुजुर्गों के नर्सिंग होम में आग लगने से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और करीब 80 लोग झुलस गये। स्थानीय मीडिया ने शुक्रवार को बताया कि दक्षिणी मिलान में वाया देई ङ्क्षसक्वेसेंटो स्थित सुविधा केंद्र में स्थानीय समयानुसार करीब 0120 बजे आग लगने की घटना सामने आये। आग बाद में इसे बुझा दिया गया है।
ब्रा•ाील में इमारत ढहने से तीन लोगों की मौत 10 लोग लापता
ब्रासीलिया।ब्राजील के पर्नामबुको प्रांत की राजधानी रेसिफ़ शहर में इमारत ढहने से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और बच्चों सहित 10 लोग लापता बताए गए। नागरिक सुरक्षा और अग्निशमन विभाग ने यह जानकारी दी है।
अमेरिका में 23 लोगों की हत्या करने वाले शख्स को 90 साल की जेल
वॉशिंगटन। अमेरिका में आए दिन गोलीबारी की घटनाएं देखने को मिलती रहती हैं। लाख कोशिश के बाद भी इस तरह की घटनाओं पर अब तक लगाम नहीं लगाया जा सका है। हालांकि इस तरह के वारदात को अंजाम देने वालों के साथ सरकार सख्ती से निपट रही है। ताजा मामला टेक्सास से जुड़ा हुआ है, जहां एक वालमार्ट में 23 लोगों की हत्या करने वाले शख्स को 90 साल की सजा सुनाई गई है। दोषी व्यक्ति ने साल 2019 में एल पासो में सामूहिक गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया था। तब इसने एक वालमार्ट के अंदर अंधाधुन फायरिंग कर 23 लोगों को अपना निशाना बनाया था। दोषी युवक की पहचान पैट्रिक क्रूसियस के रूप में हुई है, जिसे इस साल की शुरुआत में दोषी ठहराया गया था।
अब इस शख्स को 90 साल की सजा सुनाई गई है। हालांकि पैट्रिक को और अधिक सजा के तौर पर मृत्युदंड का भी सामना करना पड़ सकता है।