नदियां उफान पर, पुल बहे, इमारतें गिरीं, हिमाचल में मंदिर डूबे, पीएम मोदी ने की समीक्षा बैठक
नई दिल्ली (वी.एन.झा) दिल्ली, पंजाब और हिमाचल सहित देश के उत्तरी राज्यों में बारिश से बाढ़ जैसे हालात हैं। पिछले 24 घंटे में सात राज्यों में लैंडस्लाइड और बाढ़ की अलग-अलग घटनाओं में 56 मौतें हुई हैं। यूपी, एमपी, राजस्थान, दिल्ली समेत उत्तर भारत के सात राज्यों में जमकर बारिश हो रही है। बारिश का असर यह है कि हिमाचल प्रदेश में कई मंदिर डूब गए हैं। नदी किनारे बनी इमारतें भरभराकर गिर गई हैं। लगभग सभी प्रमुख नदियां उफान पर हैं। पुल टूट गए हैं और सड़कों पर पानी भरा है।मनाली में बारिश का 52 साल का रिकॉर्ड टूटा है। हिमाचल ष्टरू ने लोगों से अगले 24 घंटे घर में रहने को कहा है। प्रदेश में कई नदी-नहरें खतरे के निशान से ऊपर हैं। 2 जगह बादल फटा है।दिल्ली में यमुना नदी का वाटर लेवल खतरे के निशान के पार है। सीएम केजरीवाल ने कहा- हमारा सिस्टम ऐसी बारिश के लिए नहीं बना। इस समय सभी राज्यों को साथ मिलकर काम करना है।क्करू नरेंद्र मोदी ने बाढ़ और बारिश के हालातों को लेकर मंत्रियों और अधिकारियों से बात की है। क्करूह्र के मुताबिक, प्रशासन और हृष्ठक्रस्न और स्ष्ठक्रस्न की टीमें रेस्क्यू में जुटी हैं।देश की कुल बारिश अब सामान्य से अधिक हो गई है। 9 जुलाई तक सामान्य बारिश 239 मिमी होती थी। अब आंकड़ा इसे पार कर 243 मिमी हो गया है, जो 2त्न ज्यादा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को वरिष्ठ मंत्रियों और अधिकारियों से बात की और भारत के कुछ हिस्सों में अत्यधिक बारिश के मद्देनजर स्थिति का जायजा लिया। पीएम के मुताबिक, स्थानीय प्रशासन, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें प्रभावित लोगों की भलाई सुनिश्चित करने के लिए काम कर रही हैं। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। इससे पहले, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी में लगातार हो रही बारिश से बने हालात पर सभी मंत्रियों, अधिकारियों और मेयर के साथ बैठक की। इस दौरान बताया कि स्थिति से निपटने के लिए तैयारी नहीं की गई थी, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
हरियाणा: हाईवे पर पलटी बस; क्रेन से बचाए गए 27 यात्री
हरियाणा में मूसलाधार बारिश की वजह से सड़कों पर जलभराव के कारण बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। ऐसे में गाडिय़ां पलट जा रही हैं। इस बीच अंबाला-यमुनानगर रोड पर मुलाना में यूपी से हिमाचल जा रही बस पानी के तेज बहाव के कारण पलट गई। इसकी सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची मुलाना थाना और रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद 27 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। बस के पलटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हादसा मारकंडा नदी से ज्यादा पानी आने कारण हुआ। स्॥ह्र मुलाना सुरेंद्र सिंह ने बताया कि हादसा राजू ढाबा काल्पी पुल के पास हुआ। बस और यात्रियों को क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया। इसमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। गनीमत रही कि बड़ा हादसा नहीं हुआ।