पेरिस। फ्रांस की बैस्टिल डे परेड में शुक्रवार को पीएम नरेंद्र मोदी बतौर चीफ गेस्ट शामिल हुए। इस परेड में शामिल होने वाले वे दूसरे प्रधानमंत्री हैं। उन्हें फ्रांस की फर्स्ट लेडी ब्रिजेट मैंक्रो ने रिसीव किया। राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने मोदी का गले लगाकर स्वागत किया।परेड में भारतीय राफेल ने उड़ा भरी। तीनों सेनाओं के मार्चिंग दस्ते के 269 जवानों ने परेड में हिस्सा लिया। उनकी एंट्री सारे जहां से अच्छा की धुन के साथ हुई। इसके बाद फ्रांस की नेशनल असेंबली के अध्यक्ष येल ब्रॉन-पिवेट ने पीएम मोदी के लिए लंच होस्ट किया। मोदी ने खड़े होकर भारतीय सेना के दस्ते की सलामी ली। इसमें भारतीय सेना के पंजाब रेजिमेंट का 77 मार्चिंग दस्ता और बैंड के 38 जवान भी शामिल रहे।चैम्प्स एल्सीज पर भारतीय वायुसेना के 3 राफेल फाइटर जेट ने फ्रांस के लड़ाकू विमानों के साथ फ्लाईपास्ट किया। सेना की टुकड़ी का नेतृत्व कैप्टन अमन जगताप, नौसैनिक दल को नेतृत्व कमांडर व्रत बघेल लीड ने किया। वहीं, फ्रांस में इंडियन एयरफोर्स के दस्ते का नेतृत्व स्क्वाड्रन लीडर सिंदु रेड्डी ने किया।
परेड में बजा सारे जहां से अच्छा.., मैक्रों ने किया हिंदी में ट्वीट
बैस्टिल डे परेड में पंजाब रेजिमेंट के मार्च के दौरान च्सारे जहां से अच्छा हिंदोस्तां हमारा…भी बजाया गया। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने हिंदी में ट्वीट किया, विश्व इतिहास में एक विशालकाय, भविष्य के लिए निर्णायक भूमिका निभाने वाला देश, रणनीतिक साझेदार, मित्र। इस साल की 14 जुलाई की परेड के लिए भारत को सम्मानित अतिथि के रूप में स्वागत करते हुए हमें बहुत खुशी हो रही है।
फ्रांस में भी इस्तेमाल कर सकेंगे भारतीय यूपीआई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के दो दिन के दौरे पर हैं। पेरिस के प्रेसिडेंट पैलेस में राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने गुरुवार देर रात उन्हें देश के सर्वोच्च सम्मान ‘द ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनरÓ से नवाजा। वे यह सम्मान पाने वाले पहले भारतीय क्करू बन गए हैं। क्करू ने फ्रांस में बसे प्रवासियों से भारत में निवेश की भी अपील की। साथ ही ये भी बताया कि फ्रांस और भारत के बीच डिजिटल पेमेंट को लेकर करार हुआ है। इसके तहत फ्रांस में भारत के क्कढ्ढ से पेमेंट की जा सकेंगी। उन्होंने कहा जल्द ही इसकी शुरुआत एफिल टावर से होगी।क्करू मोदी भारतीय समयानुसार शाम 4 बजे पेरिस पहुंचे। इसके बाद उन्होंने यहां के ला सीन म्यूजिकल में भारतवंशियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा, च्फ्रांस आना घर आने जैसा है। भारत के लोग जहां जाते हैं मिनी इंडिया बना लेते हैं।