सीएम धामी ने दिए जांच के आदेश, पांच-पांच लाख रुपये मुआवजे की घोषणा
देहरादून/चमोली। उत्तराखंड के चमोली में बुधवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। चमोली बाजार के पास अलकनंदा नदी के किनारे नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर अचानक करंट फैल गया। दर्दनाक हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई है। कई लोग बुरी तरह झुलसे हैं। मृतकों में पीपलकोटी चौकी प्रभारी प्रदीप रावत और होमगार्ड मुकंदीलाल भी शामिल हैं। बुधवार को जिस समय हादसा हुआ, उस वक्त साइट पर 24 लोग मौजूद थेचमोली आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने बताया कि अब तक 16 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। वहीं 11 लोग झुलसे हैं।
जिसमें से छह लोगों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया है। वहीं, पांच लोग जिला अस्पताल में भर्ती हैं। जानकारी के अनुसार, चमोली में नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर काम चल रहा है। चमोली के ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता अमित सक्सेना ने बताया कि बीती रात को बिजली का तीसरा फेस डाउन हो गया था। बुधवार को सुबह तीसरे फेज को जोड़ा गया, जिसके बाद सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट परिसर में करंट दौड़ गया। ट्रांसफार्मर से लेकर मीटर तक कहीं एलटी और एसटी के तार नहीं टूटे हैं, मीटर के बाद तारों में करंट दौड़ा है। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि रात में यहां रहने वाले केयर टेकर का सुबह फोन नहीं लग रहा था। जिसके बाद परिजनों ने साइट पर आकर खोजबीन की। तब सामने आया कि केयर टेकर की करंट लगने से मौत हुई है। सूचना मिलते ही परिजनों के साथ कई ग्रामीण भी साइट पर पहुंच गए। जब वह यहां पहुंचे तो पुलिस मामले की जांच कर रही थी। इस दौरान वहां दोबारा से करंट फैल गया। जिसकी चपेट में कई लोग आ गए।
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने करंट से लोगों की मौत के मामले में मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही अधिकारियों को घटना की विस्तृत और गहन जांच के भी निर्देश दिए। उन्होंने डीएम चमोली से घटना की जानकारी ली। धामी ने चमोली घटना में मृतकों के आश्रितों को पांच-पांच लाख रुपए और घायलों को एक-एक लाख रुपए की राहत राशि देने के निर्देश दिए हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने फोन कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से चमोली घटना के संबंध में जानकारी ली। द्दह्वद्भड्डह्म्ड्डह्ल1ड्डद्बड्ढद्धड्ड1.ष्शद्व
जम्मू-कश्मीर में लैंडस्लाइड-बाढ़ से 8 लोगों की मौत
जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में बुधवार को बाढ़ और लैंडस्लाइड के कारण आठ लोगों की मौत हो गई। मकान ढहने की जानकारी मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है। बचाव के लिए सेना को भी मदद के लिए बुलाया गया है। सेना की टीम भी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गई है। उन्होंने कहा कि सुरजन गांव में एक घर ढह गया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन के फंसे होने की आशंका है। अधिकारी ने बताया कि बनी तहसील के कई अन्य गांवों से भी घर गिरने की खबरें मिली हैं, जिससे दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, बिगड़े मौसम के चलते तीन अन्य लोगों के मारे जानी की भी खबर है।
रावलपिंडी में भारी बारिश से दीवार गिरी, 8 लोगों की मौत
पाकिस्तान के रावलपिंडी शहर में बुधवार को भारी बारिश के कारण एक दीवार गिर गई। जिसके नीचे दबकर कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और चार लापता हैं। रेस्क्यू सर्विस ने यह जानकारी दी।रेस्क्यू सर्विस ने कहा कि यह घटना सुबह शहर के गोलारा मोर इलाके में पेशावर रोड पर हुई।पीड़िता एक तंबू के नीचे दीवार के पास सो रहे थे।