नई दिल्ली। दिल्ली से पेरिस जा रहा एयर इंडिया का प्लेन आधे घंटे में वापस एयरपोर्ट लौट आया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पायलट को फ्लाइट का टायर फटने की आशंका थी, जिसके बाद उन्होंने फ्लाइट को वापस ले लिया और प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि फ्लाइट ्रढ्ढ143 उड़ान भरने के तुरंत बाद वापस लौट आई है, दिल्ली ्रञ्जष्ट ने फ्लाइट क्रू को उड़ान भरने के बाद रनवे पर टायर का मलबा देखे जाने की सूचना दी थी। फ्लाइट सुरक्षित रूप से वापस आ गई है। यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए व्यवस्था की जा रही है।