काबुल
अफगानिस्तान में तालिबान के सत्ता में आने के बाद से कई तरह के बदलाव आए हैं। वहां महिलाओं की नौकरी और पढ़ाई पर पाबंदी से लगाने से लेकर ब्यूटी पार्लर तक बंद करा दिए हैं। वहीं अब अफगानिस्तान में संगीत को अनैतिक घोषित करने की तैयारी की जा रही है।अफगानिस्तान में तालिबान ने म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट जला दिए। घटना इस वीकेंड की है, जब अफगानिस्तान के हेरात प्रांत में तालिबान ने तबला, हारमोनियम और गिटार जैसे म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट इक_ा कर उनमें आग लगा दी।हेरात प्रांत में सदाचार को प्रोमोट करने वाले मंत्रालय के प्रमुख अजीज अल-रहमान अल-मुहाजिर ने कहा- संगीत को बढ़ावा देने से नैतिक भ्रष्टाचार होता है और इसे बजाने से युवा भटक जाएंगे।तालिबान ने जो म्यूजिकल म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट जलाए हैं उनमें तबले, हारमोनियम और गिटार के अलावा ड्रम, एम्पलीफायर और स्पीकर भी शामिल हैं। इनकी कीमत कई सौ डॉलर्स बताई गई है और इन्हें हेरात के वेडिंग हॉल्स से जब्त किया गया था।अगस्त 2021 में सत्ता में आने के बाद से तालिबान लगातार नैतिकता का हवाला देकर महिलाओं के अधिकारों को छीन रहा है। इस पर संयुक्त राष्ट्र संघ तक चिंता जाहिर कर चुका है। महीने की शुरुआत में तालिबान ने सभी ब्यूटी पार्लर बंद कराने की घोषणा की थी। अफगानिस्तान में हजारों ब्यूटी पार्लर हैं। इनकी ओनरशिप महिलाओं के पास ही है।