नूंह। हरियाणा सरकार ने गुरुवार देर रात हिंसा प्रभावित नूंह जिले के पुलिस अधीक्षक वरुण सिंघला का ट्रांसफर कर दिया। वह हिंसा के दिन छुट्टी पर थे। उन्हें अब भिवानी जिले का चार्ज दिया गया है।उनकी जगह पर पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारणिया को नूंह का जिम्मा सौंपा गया है। बिजारणिया पहले भिवानी के पुलिस अधीक्षक थे और साथ में ्रष्ठत्र (लॉ एंड ऑर्डर) के ह्रस्ष्ठ की जिम्मेदारी भी संभाल रहे थे।नूंह हिंसा के बाद शुक्रवार को प्रशासन ने तावडू इलाके में 250 झुग्गी-झोपड़ियों पर बुलडोजर चलाया। ये कंस्ट्रक्शन अवैध था। पुलिस सूत्रों ने भास्कर को बताया कि यहां बांग्लादेशी रोहिंग्या अवैध तरीके से रह रहे थे और हिंसा में शामिल थे। कई युवकों के नाम स्नढ्ढक्र में दर्ज हैं।