- 5 अगस्त को शाम करीब 7 बजे चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश करेगा, 23 अगस्त को लैंडिंग
बेंगलुरु। चंद्रयान-3 ने लगभग दो-तिहाई दूरी तय कर ली है। यानी चंद्रमा का लगभग 66त्न सफर स्पेसक्राफ्ट पूरा कर चुका है। अब ये चंद्रमा की कक्षा में 5 अगस्त को शाम करीब 7 बजे प्रवेश करेगा। इसरो ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। वहीं 23 अगस्त को यान चंद्रमा पर लैंड करेगा।वैज्ञानिकों ने 1 अगस्त को रात करीब 12 बजे चंद्रयान-3 को पृथ्वी की ऑर्बिट से चांद की तरफ भेजा था। इसे ट्रांसलूनर इंजेक्शन कहा जाता है। इससे पहले चंद्रयान ऐसी अंडाकार कक्षा में घूम रहा था, जिसकी पृथ्वी से सबसे कम दूरी 236 द्मद्व और सबसे ज्यादा दूरी 1,27,603 द्मद्व थी। ट्रांसलूनर इंजेक्शन के लिए बेंगलुरु में मौजूद इसरो के हेडचर्टर से वैज्ञानिकों ने चंद्रयान का इंजन कुछ देर के लिए चालू किया था। इंजन फायरिंग तब की गई जब चंद्रयान पृथ्वी से 236 ्यद्व की दूरी पर था। इसरो ने कहा- चंद्रयान-3 पृथ्वी के चारों ओर अपनी परिक्रमा पूरी कर चंद्रमा की ओर बढ़ रहा है। इसरो ने अंतरिक्ष यान को ट्रांसलूनर कक्षा में स्थापित कर दिया है।