होशियारपुर। भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने जनता की समस्याएं सुनने व उनका समाधान करने के लिए खुले दरबार का आयोजन किया। इस मौके खन्ना ने कहा कि केन्द्र सरकार देशवासीयों की हर समस्या में उनके साथ खड़ी है। उक्त विचार खन्ना ने खुले दरबार में लोगों की समस्याएं सुनते हुए व्यक्त किए। खन्ना ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में आगे बढ़ा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश के हर वर्ग के लोगों के लिए कल्याणकारी योजनाएं चलाकर लाभान्वित किया है। बात चाहे देश की आत्मनिर्भरता की हो या देश की सुरक्षा की, दोनो ही पहलुओं पर भारत बहुत मजबूत हुआ है। खन्ना भाजपा का हर नेता जनता और केन्द्र सरकार के मध्य सेतु का काम करता है जिसके चलते जनता को सरकार तक पहुंच करने में आसानी होती है। इस मौके खुले दरबार में आए लोगों ने खन्ना के समक्ष करीब 133 शिकायतें रखी जिनमें से अधिक्तर शिकायतें पीने के पानी की समस्या तथा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा प्रबंध न होने संबंधी हैैं। अधिक्तर शिकायतों संबंधी खन्ना ने तुरंत कारवाई करते हुए इन्हें संबंधित विभागों को अग्रेषित किया। इस मौके विजय अग्रवाल, गोपी चंद कपूर, राजेश नकड़ा, उमेश जैन, एस.पी. दीवान आदि भी उपिस्तथ थे।