यागून। म्यांमार के रखाइन राज्य से रोङ्क्षहग्या शरणार्थियों को ले जा रही एक नाव समुद्र में डूब जाने से करीब 17 प्रवासियों की मौत हो गयी और कई लापता हो गए। बचाव दल ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सितवे शहर में श्वे यांग मेट्टा फाउंडेशन के एक बचावकर्मी ब्यार ला ने कहा कि इस सप्ताह रविवार रात एक नाव समुद्र में डूब गयी, जिस पर 50 से अधिक लोग सवार थे। उन्होंने कहा, Þहमें कल तक 17 शव मिले हैं। बचावकर्मी ब्यार ला ने कहा, ”हमें आठ व्यक्ति जीवित मिले। पुलिस उन्हें पूछताछ के लिए ले गई है” उन्होंने कहा कि बचावकर्मी अभी भी लापता लोगों को ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं, हालांकि जहाज पर सटीक संख्या ज्ञात नहीं है। बंगलादेश की सीमा पर मॉन्गडॉ टाउनशिप में एक रोङ्क्षहग्या सहायता कार्यकर्ता ने कहा कि खराब मौसम की वजह से नाव डूब गयी। इस हादसे के बाद करीब 500 अन्य लोग अभी भी मलेशिया जाने की उम्मीद कर रहे हैं।