नई दिल्ली
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार को भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि मणिपुर जल रहा है और भाजपा अन्य राज्यों में चुनाव प्रचार में व्यस्त है। दिल्ली में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए खरगे ने कहा कि पार्टी की महिला नेता कड़ी मेहनत करेंगी और 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकेंगी। उन्होंने कड़ा हमला बोलते हुए कहा कि अगर राहुल गांधी मणिपुर जा सकते हैं, तो प्रधानमंत्री क्यों नहीं जा सकते? क्या भाजपा ने वहां महिलाओं को सुरक्षा प्रदान की है? वे घरों से भाग रही हैं, दुष्कर्म हो रहा हैं और हत्याएं हो रही हैं और भाजपा अन्य राज्यों में प्रचार में व्यस्त है। हमारी पार्टी की महिला कैडर आगामी आम चुनाव 2024 के लिए विचारों और रणनीतियों पर चर्चा करेंगी और मुझे यकीन है कि वे अगले साल भाजपा सरकार को हटा देंगी। कांग्रेस नेता खरगे ने कहा कि हमारी लड़ाई नागरिकों के लिए है। यह हमारी व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है। जब प्रधानमंत्री मोदी कहते हैं च्70 साल में क्या कियाज्, तो मैं उन्हें याद दिलाना चाहता हूं कि मोरारजी देसाई और अटल बिहारी वाजपेयी भी ने भी पिछले 70 वर्षों में प्रशासन का नेतृत्व किया। हम सभी ने पिछले 70 वर्षों में लोकतंत्र को जीवित रखा।
प्रधानमंत्री मणिपुर की महिलाओं का दर्द नहीं समझते : शरद पवार
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी चीफ शरद पवार ने गुरुवार (17 अगस्त) को कहा- प्रधानमंत्री मणिपुर की महिलाओं का दर्द नहीं समझते हैं। उन्होंने संसद में भी 3-4 मिनट ही इस मुद्दे पर बात की। वे इसे लेकर गंभीर नहीं हैं।उन्होंने कहा- सरकार मणिपुर में हिंसा पर काबू पाने में पूरी तरह से फेल है। वहां 2 समुदाय लड़ रहे हैं। लोग एक-दूसरे पर हमला कर रहे हैं, घरों में आग लगाई जा रही है, लोग मारे जा रहे हैं। महिलाओं को निर्वस्त्र कर खुलेआम सड़कों पर दौड़ाया जा रहा है। यह सबसे खराब स्थिति है।उन्होंने कहा कि पीएम को वहां जाना चाहिए था और लोगों का विश्वास हासिल करना चाहिए था, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। शरद ने ऐसा महाराष्ट्र के बीड में रैली को संबोधित करते हुए कहा। शरद ने पीएम के 2024 में लाल किले से राष्ट्र को संबोधित करने के बयान पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इसी तरह की बात महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भी कही थी, वह सत्ता में लौटे तो लेकिन निचली पोस्ट पर।