भावनगर/राजकोट/अहमदाबाद/वडोदरा। पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर मंडल के इटारसी-भोपाल सेक्शन में इंजीनियरिंग कार्य हेतु ब्लॉक लिए जाने के कारण पश्चिम रेलवे भावनगर मंडल से होकर चलने वाली सोमनाथ-जबलपुर-सोमनाथ एक्सप्रेस ट्रेन (11463/11464) परिवर्तित मार्ग से चलेगी। इन ट्रेनों का विवरण निम्नानुसार है :-
मार्ग परिवर्तित ट्रेनें- 24 और 25 अगस्त, 2023 को सोमनाथ से चलने वाली ट्रेन नंबर 11463 सोमनाथ-जबलपुर एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग भोपाल-इटारसी-जबलपुर की बजाय परिवर्तित मार्ग भोपाल – बीना जं. – कटनी मुरवारा – जबलपुर होकर चलेगी। 23, 24, 26 और 27 अगस्त, 2023 को जबलपुर से चलने वाली ट्रेन नंबर 11464 जबलपुर- सोमनाथ एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग जबलपुर – इटारसी – भोपाल की बजाय परिवर्तित मार्ग जबलपुर – कटनी मुरवारा – बीना जं. – भोपाल होकर चलेगी।