पटना। भाजपा विधानमंडल दल के नेता विजय कुमार सिन्हा ने विपक्षी कोआर्डिनेशन कमिटी की दिनांक13 सितम्बर 2023 को दिल्ली में प्रस्तावित वैठक पर कहा है कि बिहार में महागठबंधन के लोग जल्द एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू करेंगे। सिन्हा ने कहा कि बिहार में कांग्रेस ने10 लोकसभा सीटों पर अपना दावा ठोका है जिसे स्वीकार करना राजद जदयू की मजबूरी है।ये दोनों दल कांग्रेस के पैरों पर गिरकर शरणागत हो चुके हैं। कांग्रेस का भ्रष्टाचार,तानाशाही, आपातकाल औऱ संबैधानिक संस्थाओं का दमन इन्हें नहीं दिख रहा है। सिन्हा ने कहा कि बिहार की तरह आई एन डी आई ए गठबंधन के छोटे-बड़े घटक दलों द्वारा विभिन्न राज्यों में अधिकाधिक लोकसभा सीटों पर दावा किया जा रहा है।सभी दल अपने स्वार्थ के लिए अड़े हुए हैं।वास्तविकता की समझ इन्हें नहीं है बड़े दलों द्वारा छोटे दलों को नीचा भी दिखाया जा रहा है।इस टकराव के बीच सीट बंटवारे का कार्य सफल होना संभव नहीं है।