भावनगर। हाल ही में जिला पंचायत-तहसील पंचायत एवं नगरपालिकाओं मेें पदाधिकारियों की नियुक्ति सम्पन्न हुई । जिसमें भाजपा का परचम लहराया है। गारीयाधार तहसील पंचायत में भाजपा की विकास यात्रा से पूरे जिले में भाजपा का भगवा लहराया है। भजापा की अविरत जीत से विकास यात्रा के विरोधी भी भाजपा में विश्वास जता रहे हैं। जिला भाजपा अध्यक्ष आरसी मकवाणा, जिला भाजपा प्रभारी ब्रिजराज सिंह झाला, जिला भाजपा महामंत्री सीपी सरवैया, भरत मेर एवं राजेश फालकी ने इसके लिए सभी का आभार व्यक्त किया। यह जानकारी कन्वीर किशोर भट्ट ने एक प्रेस विज्ञप्ति में दी।