परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। वो सितंबर महीने के आखिरी में राघव चड्ढा के साथ सात फेरे लेंगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी शादी की तारीख 24 सितंबर तय की गई है। इसी बीच एक्ट्रेस को मुंबई में स्पॉट किया गया। लेकिन इस बार वो पैपराजी पर भड़कते हुए नजर आईं। उनका वीडियो भी सामने आया है, जो कि वायरल हो रहा है। इस पर लोग जमकर फोटोग्राफर और वीडियोग्राफर पर गुस्सा निकाल रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा सकता है कि परिणीति मुंबई में स्पॉट हुईं। इस दौरान वो जैसे ही कार से उतरती हैं तो पैपराजी को देखकर भड़क जाती हैं। पैपराजी उन्हें फोटोशूट के लिए कहते हैं लेकिन एक्ट्रेस का गुस्सा तो सातवें आसमान पर होता है। वो गुस्से में भड़कते हुए कहती हैं, ‘मैंने आपको नहीं बुलाया है।’ यही बोलते हुए वो गुस्से में घर के अंदर चली जाती हैं। फिर भी पैपराजी उनके पीछे जाते हैं और वीडियो फोटोज क्लिक करने की कोशिश करते हैं तो एक्ट्रेस और भड़क उठती हैं। वो लौटकर आती हैं और हाथ जोड़कर अनुरोध करती हैं, ‘सर प्लीज बस कीजिए। प्लीज…प्लीज, मैं आपसे अनुरोध करती हूं।’ वीडियो में एक और नोटिस करने वाली बात है कि एक्ट्रेस काफी मायूस नजर आती हैं। उनके चेहरे पर उदासी को साफतौर से देखा जा सकता है। इस पर लोगों के खूब रिएक्शन्स भी सामने आए हैं। हालांकि, बाद में इस वीडियो को डिलीट भी कर दिया गया है।