स्टॉकहोम। नोबेल कमेटी ने गुरुवार को साहित्य के क्षेत्र में दिए जाने वाले नोबेल पुरस्कार विजेता के नाम का ऐलान किया। नॉर्वे के राइटर जॉन फोसे को इस साल का साहित्य का नोबेल प्राइज दिया गया है। फोसे को उनके इनोवेटिव प्ले (नाटकों)और कहानियों के लिए दिया गया। नोबेल कमेटी ने माना है कि जॉन फोसे के नाटकों और कहानियों ने उन लोगों को आवाज दी है जो अपनी बातें कहने में सक्षम नहीं थे। जॉन फोसे ने अपने नाटकों में ड्रामा के जरिए उन इंसानी भावनाओं को जाहिर किया है, जो आमतौर पर जाहिर नहीं की जा सकती हैं। इसे समाज में टैबू (बैन) समझा जाता है।जॉन फोसे की किताबों को 40 से ज्यादा भाषाओं में ट्रांसलेट किया जा चुका है। लेखक के तौर पर शुरुआती दिनों में जॉन को संगीत का भी काफी शौक था। वो गानों की धुन खुद क्रिएट करते थे। उनकी पहली नॉवेल रेड-ब्लैक 1983 में छपी थी। जॉन ने अपनी पहली ही किताब में आत्महत्या जैसे गहरे मुद्दे पर लिखी थी। इनकी मशहूर किताबों में पतझड़ का सपना भी शामिल है।