एक्टर गोविंदा तेजी से रिकवर कर रहे हैं। उनके डॉक्टर श्याम अग्रवाल ने हेल्थ अपडेट दिया है। उन्होंने आईएएनएस से कहा कि गोविंदा की तबीयत में सुधार है। अस्पताल से उन्हें शुक्रवार को छुट्टी दे दी गई है। व्हीलचेयर पर गोविंदा अस्पताल से बाहर आए। इस दौरान उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस भी बेकरार दिखे। गोविंदा के साथ उनकी पत्नी सुनीता व परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे। अस्पताल से बाहर निकलने के दौरान गोविंदा ने अपने फैंस का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान गोविंदा भावुक भी हो गए।गोविंदा के डॉक्टर के मुताबिक वह घर में वह कम से कम तीन से चार सप्ताह तक आराम करेंगे। खुशी की बात है कि वह जल्दी से रिकवर हो रहे हैं। घर पर गोविंदा की फिजियोथेरेपी होगी।बता दें कि बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता गोविंदा को मंगलवार (1 अक्टूबर) सुबह गोली लग गई थी। जिससे वह घायल हो गए थे। परिवार के लोगों ने उन्हें आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया था। गोविंदा ने खुद एक ऑडियो संदेश जारी कर अपनी सेहत को लेकर अपडेट दिया था।