नई दिल्ली
दिल्ली के शाहदरा में रामलीला का मंचन करते हुए भगवान श्री राम का किरदार निभाने वाले सुशील कौशिक का निधन हो गया। मंचन के दौरान उनके सीने में एकदम तेज दर्द और घबराहट हुई, जिसके बाद एंबुलेंस बुलाई गई। एंबुलेंस से अस्पताल ले जाते हुए रास्ते में उनकी मौत हो गई। वो 54 साल के थे।बताया जा रहा है कि कलाकार सुशील कौशिक पेशे से प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे। राम लीला कमेटी में वह पिछले एक दशक से भी ज्यादा समय से जुड़े थे। घटना के समय वह भगवान श्री राम का किरदार निभा रहे थे। जब उनकी तबीयत बिगड़ी तो वह मंच से नीचे उतर गए। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिवार वालों का कहना है कि उनको यह नहीं मालूम था कि उनके साथ कुछ ऐसा हो सकता है।