टीम इंडिया के युवा क्रिकेटर शुभमन गिल ने कम समय में भी अपनी जगह टीम इंडिया में पक्की कर ली है। वनडे में ओपनर के तौर पर, तो टेस्ट में नंबर 3 के उत्तराधिकारी वो बन चुके हैं। गिल का स्टारडम लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है और यही वजह है कि फैंस उन्हें टीम इंडिया प्रिंस भी कहते हैं। हालांकि,. इसी बीच ये खबर है कि शुभमन गिल की बहन ने भारत छोड़ दिया है। उन्होंने क्रिकेट की दुनिया में कदम रख दिया और अब वो ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम में खेलेंगी। आइये जानते हैं, पूरा माजरा। शुभमन गिल की बहन ने भारत छोड़ दिया है। जी हाँ, आपने बिल्कुल सही पढ़ा है। हालांकि, ये गिल की सगी बहन शाहनील गिल नहीं बल्कि ये हसरत गिल हैं, जो भारतीय मूल की हैं। गिल सरनेम होने की वजह से लोग इन्हें शुभमन गिल की बहन मान रहे हैं। हसरत को ऑस्ट्रेलिया की अंडर 19 टीम में चुना गया था। इस समय ये महिला क्रिकेटर विक्टोरिया और मेलबर्न स्टार्स का प्रतिनिधित्व करते हुए पहले से ही धूम मचा रही है। महिला बिग बैश लीग में डेब्यू करने से पहले गिल ने अंडर -19 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी छाप छोड़ी है। श्रीलंका और इंग्लैंड के खिलाफ वो सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज भी रही थीं। गौरतलब है कि हसरत गिल का जन्म भारत के पंजाब राज्य के अमृतसर में हुआ था। साल 2005 में जब वो तीन साल की थी, तभी उनका परिवार ऑस्ट्रेलिया चला गया था। 2022 में पहली बार वो मेलबर्न स्टार्स के साथ जुड़ी थी। वहीं, 2024-25 महिला राष्ट्रीय क्रिकेट लीग सीजन से पहले वो विक्टोरिया के साथ जुड़ी। वहीं, अक्टूबर के अंत में हसरत महिला बिग बैश लीग में मेलबर्न स्टार्स की तरफ से खेलते नजर आएंगी। इस टीम में मेग लैनिंग, मारिजान कैप, यास्तिका भाटिया और दीप्ति शर्मा जैसी खिलाड़ी भी होंगी। आपको बता दें कि हसरत गिल ने अपने क्रिकेट करियर पर भी बात की थी। उन्होंने बताया था कि टीवी पर उन्होंने 2016 का टी20 विश्व कप देखा था और पहली बार हसरत ने ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम देखी थी। हालांकि, उन्हें उस समय ये नहीं पता कि लड़कियां भी क्रिकेट खेलती हैं। इंटरव्यू में उन्होंने ये कहा था कि मुझे याद है यह सटीक प्रश्न पूछना जैसे, ‘क्या लड़कियाँ क्रिकेट खेलती हैं? उसके बाद मैंने ये सोचा कि मैं भी ये कर सकती हूँ। वहीं, हसरत क्रिकेट खेलने का श्रेय वो अपने पिता को देती हैं। इसके साथ ही उन्हें इस बात का गर्व है कि कई युवा भारतीय लड़कियां भी क्रिकेट खेल रही हैं।