अहमदाबाद
गुजरात एंटी करप्शन ब्यूरो ने गुरुवार को अहमदाबाद में रिश्वतखोरी के आरोप में दो केंद्रीय जीएसटी अधिकारियों और एक बिचौलिए को गिरफ्तार किया है। आरोपी अधिकारियों की पहचान ऑडिट सुपिरटेंडेंट रिजवान शेख, CGST इंस्पेक्टर कुलदीप कुशवाह के रूप में हुई है। बिचौलिए का नाम भौमिक सोनी है।शेख ने हाल ही में एक बुलियन ट्रेडिंग फर्म के मालिक को जुलाई 2017 से मार्च 2023 तक के उनके खातों का ऑडिट करने के लिए नोटिस जारी किया था। इसके बाद इंस्पेक्टर कुशवाह ने इसके फर्म जाकर ऑडिट के लिए आवश्यक जरूरी दस्तावेजों के साथ ऑफिस आने को कहा।कागजातों की जांच बाद दोनों अधिकारियों ने व्यापारी से कहा कि खातों में गड़बड़ी के लिए उसे 35 लाख रुपए का जुर्माना देना होगा। इसके बाद जुर्माना कम करने के लिए व्यापारी से 1.25 लाख रुपए रिश्वत की मांग की। जिसकी शिकायत पर दोनों अधिकारियों को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों पकड़ा गया।