मुंबई। 66 साल के नोएल टाटा अब ‘टाटा ट्रस्ट’ के चेयरमैन होंगे। वे रतन टाटा सौतेले भाई हैं। 9 अक्टूबर को रतन के निधन के बाद नोएल इकलौते दावेदार थे। हालांकि उनके भाई जिम्मी का नाम भी चर्चा में था, लेकिन वे पहले ही रिटायर हो चुके हैं।मुंबई में ट्रस्ट की मीटिंग में नोएल के नाम पर सहमति बनी। उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।