अलवर। हॉकी राजस्थान की ओर से बाड़मेर में होने वाली 14वी राज्य स्तरीय सीनियर हॉकी प्रतियोगिता 2024 (पुरुष) के लिए रविवार 20 अक्टूबर को अलवर जिले की टीम के चयन के लिए राजर्षि कॉलेज के खेल मैदान में ट्रायल किया जाएगा। हॉकी अलवर के सचिव लोकेश मीना बताया कि ट्रायल के लिए प्रदीप सिंह नरूका (सीनियर) एवं चंद्रांश शर्मा संयोजक बनाया गया है। टीम के चयन के लिए NIS कोच मारग्रेट हिंदुस्तानी को सेलेक्टर बनाया गया हैं। सीनियर वर्ग की प्रतियोगिता के लिए पुरुष टीम के लिए ट्रायल आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि ट्रायल में जिले के समस्त सीनियर खिलाड़ी इस हॉकी ट्रायल में भाग ले सकेंगे। 20 अक्टूबर, 2024 को सुबह 9 बजे ट्रायल राज ऋषि कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित की जाएगी। जिसमें जिले के सीनियर वर्ग के खिलाड़ियों को अपना जन्म प्रमाण पत्र या पहचान पत्र के साथ एक फोटो लेकर आना अनिवार्य है। चयनित टीम बाड़मेर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी। ट्रायल के बाद रविवार शाम को टीम की घोषणा की जाएगी।