- दुनिया की ताकत एशिया में शिफ्ट हो रही
मॉस्को
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने BRICS समिट से ठीक पहले रूस-भारत-चीन (RIC) तिकड़ी को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सालों से ये देश औपचारिक तौर पर नहीं मिले हैं, लेकिन आज भी ये एक मजबूत संबंध रखते हैं। लावरोव ने एक रूसी मीडिया से इंटरव्यू में कहा कि कोविड और कुछ और चीजों की वजह से इन देशों की बैठक नहीं हुई है।लावरोव ने कहा कि 1990 के दशक में रूस-भारत-चीन तिकड़ी की नियमित बैठकें आयोजित करने की पहल हुई थी। बाद में इस तिकड़ी का विस्तार हुआ जो आगे जाकर BRICS बनी। इसमें ब्राजील, साउथ अफ्रीका जुड़े। 1 रूसी विदेश मंत्री ने कहा कि BRICS दुनिया की इकोनॉमी में चल रहे बदलावों का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आज दुनिया में नए आर्थिक केंद्र विकसित हो रहे हैं। इससे दुनिया पर फाइनेंसियल असर भी पड़ रहा है। BRICS अपने सदस्य देशों की जरूरतों को ध्यान में रखता है। दूसरे देश भी इसका सदस्य बनना चाहते हैं। यह एक ऐसा ग्रुप है जिसमें न तो एक देश आगे है और न ही दूसरों के पीछे है।लावरोव ने यह भी स्पष्ट किया कि BRICS का मकसद किसी से संघर्ष करना नहीं है। इसमें पश्चिमी देश शामिल नहीं हैं, इसका मतलब ये नहीं कि हम उनके विरोधी हैं। BRICS का मकसद अपनी ज्योग्राफी, साझा इतिहास और आस-पास होने का लाभ उठाना है। जनवरी 2024 को ब्रिक्स में चार नए मेंबर मिस्र, इथियोपिया, ईरान और संयुक्त अरब अमीरात को भी शामिल किया गया।
हादसे का शिकार हुए ब्रिक्स में शामिल ब्राजील के राष्ट्रपति, नहीं होंगे सम्मलेन का हिस्सा
ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा ने रविवार को ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए रूस की अपनी यात्रा रद्द कर दी। उन्हें अपने आवास पर गिरने के कारण सिर में चोट लग गई, जिसके कारण हल्का ब्रेन हेमोरेज होने के कारण उन्हें लंबी दूरी की यात्रा करने से बचने की सलाह दी गई है। राष्ट्रपति कार्यालय से जारी एक बयान में बताया गया कि लूला दा सिल्वा अब वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। वे रविवार को शाम के पांच बजे रूस के लिए रवाना होने वाले थे। राष्ट्रपति लूला के डॉक्टर ने बताया कि गिरने के कारण राष्ट्रपति के सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोट आई है। इसके लिए उन्हें टांके लगाने पड़े, जिसके कारण उन्हें छोटा ब्रेन हेमोरेज का सामना करना पड़ा। डॉक्टर ने कहा, “यह एक ऐसी स्थिति है, जिसके लिए इस पूरे हफ्ते उनका टेस्ट किया जाएगा। किसी भी तरह का ब्रेन हेमोरेज आने वाले दिनों में खतरनाक साबित हो सकता है, इसके लिए निगरानी जरूरी है।” उन्होंने आगे बताया कि राष्ट्रपति ठीक हो रहे हैं और सामान्य गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं।