मोडासा
म.ला. उच्चतर केलवणी मंडल मोडासा द्वारा संचालित समग्र केम्पस में 15 कॉलेजों हैं। जिसेमं वकील तैयार करने वाली कॉलेज एनएस पटेल लॉ कॉलेज के उत्साही प्रिंसीपल डॉ. राजेशभाई व्यास पिछले 17 वर्ष से अपना कार्य निष्ठा से कर रहे हैं। उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए आईआईटी कानपुर में उनका लेक्चर देने का निमंत्रण मिला है। जो सभी के लिए गौरव की बात है। डॉक्टर व्यास उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, गुजरात एवं मध्य प्रदेश आदि में एक्सपर्ट के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। नवम्बर महीने में आईआईटी कानपुर में न्यु लेबर कोड-2019 विषय पर उनका वक्तव्य होगा। म.ला. गांधी उच्चतर केलवणी मंडल के प्रमुख नवीन मोदी, उप प्रमुख महेन्द्र मामा, मानदï् मंत्री एवं जानेमाने वकील ध्रुवभाई मेहता ने डॉ. व्यास को शुभकामनाएं दी हैं। एनएस पटेल लॉ कॉलेज स्टाफ परिवार एवं केम्पस कोर्डिनेटर डॉ. संतोष दोवकर और मित्र मंजल में आनंद की लहर है।