सरकार में 3 या 5 वर्ष से अधिकारियों-कर्मचारियों का तबादला होता है परन्तु मनपा में नियम का पालन नहीं होता
भावनगर
सरकार में तबादले के नियम का पालन होता है परन्तु भावनगर महानगरपालिका में तबादले के नियम का पालन नहीं होता। सरकारी अधिकारियों-कर्मचारियों का तीन से पांच वर्ष में तबादला किया जाता है। मनपा में कई कर्मचारी कई वर्ष से एक ही विभाग में कर्तव्य अदा कर रहे हैं। परन्तु उनका कोई न कोई कारणवश तबादला नहीं किया जाता। मनपा में एक ही जगह पर तीन वर्ष से कर्तव्य अदा करते कर्मचारियों का तबादला करने की कवायद चल रही होने की चर्चा सुनने को मिली है। प्रशासनिक सरलता के लिए अधिकारी-कर्मचारियों का सामूहिक तबादला करना जरूरी है, ऐसी चर्चा हो रही है। भावनगर मनपा में तबादले के नियम का पाल नहीं होता इसलिए कई कर्मचारी लम्बे समय से एक ही विभाग में कर्तव्य अदा कर रहे हैं, जिसके कारण भावनगर महानगरपालिका के कमिश्नर ने तीन या पांच वर्ष एक ही जगह पर कर्तव्य अदा करते कर्मचारियों की सूची तैयार करने का आदेश दिया था तथा महेकम विभाग ने सूची तैयार कर डिप्टी कमिश्नर को दे दी है। तीन वर्ष एक ही जगह पर कर्तव्य अदा करते लगभग 60 कर्मचारी हैं तथा इन कर्मचारियों के तबादले की कवायद चल रही होने की कर्मचारियों में चर्चा है। महेकम विभाग द्वआरा कर्मचारियों की सूची दिए जाने के कई दिन हो गए हैं परन्तु अभी कर्मचारियों के तबादले का ऑर्डर किसी कारणवश नहीं किया गया, इसलिए चर्चा का माहौल जमा है। इन कर्मचारियों का तबादला कब होगा? उसकी राह देखी जा रही है।