नई दिल्ली। राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश समेत 12 राज्यों में शीतलहर चल रही है। राजस्थान के फतेहपुर (सीकर) का पारा -1 में पहुंच गया है। यहां खुले में रखे बर्तनों का पानी जम रहा है। मध्य प्रदेश के भोपाल समेत 28 जिलों में शीतलहर का अलर्ट है। 8 जिलों में टेम्प्रेचर 6° के नीचे रिकॉर्ड किया गया है। ठंड के कारण भोपाल-इंदौर में स्कूलों का टाइम बदला गया है। उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग ने राज्य के 25 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। सबसे कम तापमान अयोध्या में 4.5° रिकॉर्ड किया गया है।