आप JNU से पढ़ीं, मैं म्यूनिसिपल स्कूल से; आपकी हिन्दी-अंग्रेजी अच्छी, कर्म नहीं:खड़गे
नई दिल्ली (वी.एन.झा)। राज्यसभा में सोमवार को संविधान पर चर्चा के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बीच जमकर तकरार हुआ। वित्त मंत्री ने कहा- कांग्रेस पार्टी परिवार और वंशवाद की मदद करने के लिए बेशर्मी से संविधान में संशोधन करती रही। ये सत्ता में बैठे लोगों की रक्षा के लिए किया गया था। इमरजेंसी की बात करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, ‘उस समय विपक्ष के कई नेताओं को जेल में डाला गया। मैं ऐसे राजनीतिक नेताओं को जानती हूं जिन्होंने उन काले दिनों को याद रखने के लिए बच्चों के नाम मीसा के नाम पर रखने का फैसला किया और अब उन्हें उनके साथ गठबंधन करने में भी कोई आपत्ति नहीं है। दरअसल वित्त मंत्री ने लालू यादव पर निशाना साधा। लालू यादव ने अपनी बेटी का नाम मीसा रखा था। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कांग्रेस सांसद जयराम रमेश से लिखित माफी मांगने को कहा है, क्योंकि उन्होंने उन पर “झूठ बोलने” का आरोप लगाया था। वित्त मंत्री ने कहा- मैं कभी झूठ नहीं बोलती। दूसरों पर झूठ बोलने का आरोप लगाना कांग्रेस के डीएनए में है।इस पर खड़गे ने कहा, ‘जो लोग तिरंगे, अशोक चक्र और संविधान से नफरत करते थे, वे आज शिक्षा दे रहे हैं। जब संविधान बना, तो इन लोगों ने इसे जला दिया था। जिस दिन संविधान अपनाया गया था, इन्होंने रामलीला मैदान दिल्ली में बाबासाहेब अंबेडकर, जवाहरलाल नेहरू, महात्मा गांधी के पुतले जलाए थे। RSS के नेता संविधान का विरोध इसलिए करते हैं क्योंकि यह मनुस्मृति पर आधारित नहीं है।’खड़गे ने कहा, ‘वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से ग्रेजुएट हैं। मैंने म्यूनिसिपल स्कूल से पढ़ाई की है, लेकिन संविधान हमने भी थोड़ा-बहुत पढ़ा है। निर्मला जी की अंग्रेजी और हिन्दी अच्छी होगी, लेकिन उनके कर्म अच्छे नहीं हैं।’ खड़गे ने कहा- जब कई शक्तिशाली देशों में सभी एडल्ट को वोट देने का अधिकार नहीं था, महिलाओं को वोट देने का अधिकार नहीं था, उस समय भारत ने सभी को मताधिकार दिया, महिलाओं को वोट देने का अधिकार दिया। यह कांग्रेस, संविधान द्वारा दिया गया था। आरएसएस, जनसंघ ने इसका विरोध किया था।
अाज लोकसभा में पेश हो सकता है वन नेशन वन इलेक्शन बिल! BJP ने सांसदों को जारी किया व्हिप
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने मंगलवार (17 दिसंबर) के लिए अपने सांसदों के लिए तीन लाइन का व्हिप जारी किया है. जानकारी के अनुसार एक देश एक चुनाव बिल मंगलवार को लोकसभा में दोपहर 12 बजे पेश किया जा सकता है. माना जा रहा है कि केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल ये बिल पेश करेंगे.