न्यूजीलैंड में सबसे पहले नए साल का जश्न ,सिडनी हार्बर में आतिशबाजी देखने 10 लाख लोग पहुंचे
नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के बाद अब ऑस्ट्रेलिया में भी नए साल की एंट्री हो गई है। ऑस्ट्रेलिया के सिडनी हार्बर में पारंपरिक आतिशबाजी देखने के लिए करीब 10 लाख लोग पहुंचे। यहां पर लगातार 12 मिनट तक आतिशबाजी हुई।न्यूजीलैंड का ऑकलैंड पहला प्रमुख शहर बना, जहां साल 2025 ने दस्तक दी। दुनिया के सबसे पूर्वी हिस्से में स्थित होने के कारण, न्यूजीलैंड में सबसे पहले नए साल का जश्न मनाया जाता है। यहां देश के सबसे लंबे स्काई टावर पर हजारों लोगों ने जमकर जश्न मनाया और आतिशबाजी की।न्यूजीलैंड में भारत से साढ़े 7 घंटे पहले, जबकि अमेरिका में साढ़े 9 घंटे बाद नया साल आता है। इस तरह पूरी दुनिया में नया साल आने की जर्नी 19 घंटों तक जारी रहती है।दुनियाभर में अलग-अलग टाइम जोन के कारण 41 देश ऐसे हैं जो भारत से पहले नए साल का स्वागत करते हैं। इनमें किरिबाती, समोआ और टोंगा, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पापुआ न्यू गिनी, म्यांमार, जापान इंडोनेशिया, बांग्लादेश, नेपाल आदि देश हैं।
लाल चौक पर एकत्र हुए लोग
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के लाल चौक में लोग नववर्ष 2025 की पूर्व संध्या पर एकत्र हुए।