बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर 20 सेकंड का एक छोटा सा वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने 2024 के सफर को कैद किया। सोशल मीडिया पर एक्टिव अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन लिखा, “मेरा 2024, 20 सेकंड में खत्म हो गया! हैप्पी न्यू ईयर 2025। वीडियो में कपूर के साल के अहम पलों की दिल को छू लेने वाली झलक दिखाई दी, जिसमें उन्होंने व्यक्तिगत और पेशेवर दोनों तरह की उपलब्धियों को शामिल किया। वीडियो में फिल्म की शूटिंग से लेकर दोस्तों और परिवार के साथ जश्न मनाने तक की झलक दिखी। पूरे साल की घटना को उन्होंने 20 सेकंड में समाहित कर दिया। अर्जुन कपूर सोशल मीडिया पर अक्सर एक से बढ़कर एक पोस्ट शेयर करते रहते हैं और इसी के जरिए प्रशंसकों से कनेक्ट रहते हैं।हालिया एक पोस्ट में अभिनेता अपनी बहन अंशुला कपूर को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते नजर आए थे। अंशुला के 34वें जन्मदिन पर उन्होंने अपने साथ एक बचपन की तस्वीर शेयर करते हुए दिल को छू लेने वाले नोट के साथ प्यार लुटाया। तस्वीर में अंशुला, अर्जुन के साथ उनकी दिवंगत मां मोना शौरी भी साथ नजर आईं।