- अमेरिका में टाइम्स स्क्वायर पर मना जश्न; ब्राजील के कोपाकबाना बीच पर 20 लाख लोग जुटे
नई दिल्ली
साल 2025 आखिर आ ही गया। देशभर में नए साल का जश्न मनाया जा रहा है। इससे पहले वाराणसी के दशश्वमेध घाट और अयोध्या में सरयू घाट पर 2024 की आखिरी आरती की गई। ओडिशा के पुरी में श्री जगन्नाथ मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में लाल चौक पर बड़ी संख्या में लोग नया साल मनाने के लिए जमा हुए हैं। दिल्ली के इंडिया गेट से मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया तक लोग जश्न बना रहे हैं। दिल्ली में ठंड के बावजूद लोग घरों बाहर हैं।न्यूजीलैंड से लेकर अमेरिका तक नया साल दस्तक दे चुका है। पूरी दुनिया में साल 2025 का जश्न जोर शोर से मनाया गया है। देश-विदेश की प्रमुख जगहों पर आतिशबाजी के साथ नए साल का ग्रैंड वेलकम किया गया है।अमेरिका के टाइम्स स्क्वायर और कनाडा के नियाग्रा वॉटरफॉल पर जोरदार आतिशबाजी के साथ लाइटिंग शो भी हुए। यहां म्यूजिक कॉन्सर्ट भी किए गए। नए साल के आगमन पर टाइम्स स्क्वायर में लोगों ने एक दूसरे को हग और किस करते हुए बधाई दी।ब्राजील के कोपाकबाना बीच पर करीब 20 लाख लोग नए साल के जश्न में शामिल हुए। वहीं यूरोपीय देशों में भी जमकर नया साल मनाया गया। ब्रिटेन में भारी बारिश के बीच लोग छाता लेकर जश्न मनाने पहुंचे। दूसरी तरफ जंग में उलझे रूस और यूक्रेन में भी नए साल का स्वागत किया गया।