- 7 राज्यों ने इमरजेंसी घोषित की, 6 करोड़ लोगों का जीवन प्रभावित
वॉशिंगटन
अमेरिका में रविवार को भीषण बर्फीले तूफान की वजह से कई राज्यों में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। आशंका जताई जा रही है कि यह देश में पिछले 10 साल का सबसे भीषण बर्फीला तूफान हो सकता है। हालात देखते हुए अमेरिका के 7 राज्य केंटकी, वर्जीनिया, वेस्ट वर्जीनिया, कंसास, अर्कांसस, मिसौरी और न्यू जर्सी के कुछ इलाकों में इमरजेंसी लगा दी गई है।आमतौर पर गर्म रहने वाले फ्लोरिडा में भी में भारी बर्फबारी हो रही है। कंसास और मिसौरी के लिए खास चेतावनी जारी की गई है। नेशनल वेदर सर्विस का कहना है कि इन दोनों राज्यों के कई इलाकों में 8 इंच तक बर्फबारी हो सकती है। यहां पर 72 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही हैं।US नेशनल वेदर सर्विस का कहना है कि इस तूफान से अमेरिका के 6 करोड़ से ज्यादा लोगों का जीवन प्रभावित होगा। अमेरिका में इस बर्फीले तुफान की बड़ी वजह से पोलर वोर्टेक्स (ध्रुवीय भंवर) को माना जा रहा है। पोलर वोर्टेक्स काउंटर क्लॉकवाइज (घड़ी की उल्टी दिशा) बहती हैं। पोलर वोर्टेक्स भौगोलिक संरचना के कारण आमतौर पर नॉर्थ पोल के चारों ओर घूमता है, लेकिन जब यह दक्षिण की तरफ बढ़ता है तो अमेरिका, यूरोप और एशिया में भारी ठंड लाता है।इन दिनों अमेरिका में यही हो रहा है, एक्सपर्ट्स का मानना है कि ये ध्रुवीय हवाएं यूरोप और एशिया में चल सकती हैं।