मोडासा
अरवल्ली जिले के मोडासा में जिला कलेक्टर श्री प्रशस्ति पारीक की उपस्थिति में साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में मोडासा शहर की जनता और बच्चों ने भाग लिया। स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देने और पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए साइकिल रैली का आयोजन किया गया था। कलेक्टर ने रैली को हरी झंडी दिखाकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि साइकिल चलाना न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है बल्कि पर्यावरण को स्वच्छ रखने में भी मदद करता है। साइकिल रैली में शामिल प्रतिभागियों ने मोडासा की सडक़ पर कई रंग-बिरंगी साइकिलों के साथ साइकिल चलाकर लोगों को स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित किया। इस रैली में बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली के दौरान प्रतिभागियों में काफी उत्साह देखने को मिला। इस रैली में जिला प्रशासनिक तंत्र के अधिकारियों के साथ-साथ नगरपालिका अध्यक्ष नीरज शेठ और अन्य लोग शामिल हुए।