- भाजपा मंदिर प्रकोष्ठ के धर्मगुरु AAP में शामिल
नई दिल्ली
आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह और दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज बुधवार सुबह CM हाउस पहुंचे, जहां उन्होंने अंदर जाने से रोका गया। वे कुछ देर के लिए धरने पर बैठे, फिर पीएम आवास की ओर रवाना हो गए।संजय सिंह ने कहा कि भाजपा ने हम पर दिल्ली CM हाउस को शीशमहल बनाने का आरोप लगाया है। हम इन आरोपों की सच्चाई बताना चाहते हैं, इसलिए यहां पहुंचे हैं। हम जब यहां आए तो भाजपा वाले दिखाई नहीं दे रहे। दिल्ली पुलिस हमें अंदर जाने से रोक रही है।दरअसल, कल दिल्ली CM आतिशी ने आरोप लगाया था कि भाजपा की केंद्र सरकार ने 6 फ्लैगस्टाफ रोड वाले CM हाउस से उनका सामान निकालकर फेंक दिया है। उन्होंने दावा किया कि तीन महीने में उनके साथ ऐसा दूसरी बार हुआ है।इसके जवाब में आज दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि 17 ए.बी. मथुरा रोड बंगला आतिशी को आवंटित है। स्वर्गीय शीला दीक्षित ने 1998 से 2004 तक मुख्यमंत्री रहते हुए यहीं से सरकार चलाई थी तो आतिशी मार्लेना क्यों नही चला सकतीं? BJP के मंदिर प्रकोष्ठ के 100 से ज्यादा धर्मगुरु आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। बुधवार को पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने भगवा गमछा पहनाकर उनका स्वागत किया।AAP ने ऐलान किया है कि वो आज सनातन सेवा समिति की शुरुआत करेगी। इसमें पार्टी में शामिल होने वाले धर्मगुरुओं को रखा जाएगा।केजरीवाल ने कहा कि पुजारी और संत 24 घंटे काम करते हैं। लोगों और भगवान के बीच वे सेतु का काम करते हैं। हम भाग्यशाली हूं। हमें उन लोगों की सेवा करने का मौका मिला है। चुनाव के बाद पुजारी ग्रंथी योजना लागू करेंगे और संतों को वेतन देंगे। दरअसल, AAP ने चुनाव जीतने पर पुजारी और ग्रंथियों को हर महीने 18 हजार रुपए वेतन देने का ऐलान किया है।