वॉशिंगटन। ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन के फाउंडर और अरबपति जेफ बेजोस की स्पेस कंपनी ब्लू ओरिजिन ने गुरुवार को न्यू ग्लेन रॉकेट की सफल टेस्टिंग की है। रॉकेट को स्थानीय समय के मुताबिक सुबह 2 बजे अमेरिकी राज्य फ्लोरिडा से लॉन्च किया गया। रॉकेट ने पहले ही प्रयास में ये सफलता हासिल की है। इससे पहले इसकी लॉन्चिंग टाली गई थी।रॉकेट से एक प्रोटोटाइप उपग्रह को कक्षा में स्थापित किया गया।
गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि होंगे इंडोनेशियाई राष्ट्रपति
नई दिल्ली। इस साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो शामिल होंगे। विदेश मंत्रालय ने इसे लेकर आधिकारिक घोषणा की है। सुबियांटो राष्ट्रपति के रूप में भारत की अपनी पहली यात्रा पर 25 को भारत आएंगे।
सीएम बीरेन सिंह ने राज्य में शांति बहाल करने के लिए लोगों से की मदद की अपील
मणिपुर। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने राज्य के लोगों से शांति बहाल करने के लिए उनकी सरकार की मदद करने की अपील की। उन्होंने बताया कि सभी मुद्दों पर राजनीतिक और कूटनीतिक रूप से चर्चा की जा सकती है। संघर्ष से मुद्दों को सुलझाने में मदद नहीं मिलेगी। एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी सरकार की तरफ से भी कुछ गलतियां हुई है।
कर्नाटक में ATM में कैश भरने के दौरान गार्ड्स को गोली मारकर रु.93 लाख लूटे
बेंगलुरु। कर्नाटक के बीदर में गुरुवार को हथियारबंद लुटेरों ने दो सिक्योरिटी गार्ड्स को गोली मारकर 93 लाख रुपए लूट लिए। इसमें दोनों गार्ड्स की मौत हो गई। बीदर शहर के शिवाजी चौक की है। गार्ड स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ATM में कैश भर रहे थे।पुलिस ने बताया कि घटना बाइक सवार लुटेरों ने आठ राउंड फायरिंग की और कैश लेकर फरार हो गए।
सुनीता विलियम्स ने सात महीने बाद पहली बार किया स्पेसवॉक
केप कैनावेरल (अमेरिका)। नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर सात महीने से अधिक समय बिताने के बाद पहला स्पेसवॉक किया। स्टेशन की कमांडर विलियम्स को नासा के निक हैग के साथ मिलकर कुछ जरूरी बाहरी मरम्मत का काम करना पड़ा। योजना के मुताबिक, अगले हफ्ते सुनीता और बुट्ज विल्मोर फिर स्पेसवॉक करेंगे। विलियम्स और विल्मोर ने पिछले साल जून में बोइंग के नए स्टारलाइनर कैप्सूल के साथ उड़ान भरी थी, जो एक हफ्ते का परीक्षण मिशन था।