नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र का पहला भाग 31 जनवरी से 13 फरवरी के बीच आयोजित होने की संभावना है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी को अपना लगातार आठवां बजट पेश करेंगी। बजट सत्र 31 जनवरी को लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबोधन के साथ शुरू होगा। इसके बाद आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा। सूत्रों ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बचाया कि सत्र का दूसरा भाग मार्च के दूसरे सप्ताह और अप्रैल के पहले सप्ताह के बीच आयोजित किया जाएगा।
ट्रंप के शपथ ग्रहण में शामिल होगें मुकेश-नीता अंबानी
मुंबई। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और चेयरपर्सन नीता अंबानी सोमवार को राष्ट्रपति-चुनाव डोनाल्ड ट्रम्प के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम से जुड़े एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। शपथ ग्रहण समारोह 20 जनवरी को होगा।
भारत की आर्थिक वृद्धि दर आगामी दो वित्तीय वर्षों में 6.7 फीसदी रहेगी: विश्व बैंक
मुंबई। विश्व बैंक ने भारत की वृद्धि दर को लेकर अहम अनुमान जारी किए हैं। इसके मुताबिक, भारत की वृद्धि दर आगामी दो वित्तीय वर्षों में 6.7 फीसदी रहेगी। विश्व बैंक के दक्षिण एशिया के नवीनतम वृद्धि अनुमानों के अनुसार अप्रैल 2025 से आगामी दो वित्तीय वर्षों के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि दर 6.7 प्रतिशत प्रति वर्ष पर स्थिर रहने का अनुमान है।विश्व बैंक ने गुरुवार को बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 में दक्षिण एशिया में वृद्धि दर बढ़कर 6.2 फीसदी होने की उम्मीद है। इसमें भारत में मजबूत वृद्धि होना शामिल है। इसमें कहा गया कि भारत में अप्रैल 2025 से आगामी दो वित्त वर्षों में वृद्धि दर 6.7 फीसदी प्रति वर्ष पर स्थिर रहने का अनुमान है।बैंक ने बताया कि सेवा क्षेत्र में निरंतर विस्तार होने की उम्मीद है।
सैफ अली पर हमला- जिसे पकड़ा, वह आरोपी नहीं, कोई हिरासत में नहीं:पुलिस
मुंबई। एक्टर सैफ अली खान पर हमले के केस में जिस संदिग्ध को पूछताछ के लिए बांद्रा पुलिस स्टेशन लाया गया था, उसका केस से कोई लेना देना नहीं है। मुंबई पुलिस ने शुक्रवार दोपहर को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि इस केस में अब तक किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है।इससे पहले सुबह करीब 11 बजे न्यूज एजेंसी ANI ने बताया गया था कि सैफ अली खान पर हमले के संदिग्ध को पुलिस पूछताछ के लिए लाई है। इसका नाम शाहिद बताया गया था। कहा गया था कि उस पर पहले से ही हाउस ब्रेक के 5 केस दर्ज हैं।उधर, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 14 जनवरी की रात 2 बजकर 42 मिनट पर शाहरुख खान के घर के बाहर एक व्यक्ति घर की रेकी करते दिखाई दिया। वह लोहे की सीढ़ी लगाकर झांकने के कोशिश कर रहा था।हालांकि, बंगले की रेकी के मामले में मुंबई बांद्रा के जोनल डीसीपी का कहना है कि अब तक इस बारे में कुछ भी सामने नहीं आया है। साथ ही डीसीपी ने लोगों से अफवाह न फैलाने की अपील की है।