नई दिल्ली। पूर्व CM केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि विधानसभा चुनाव के डेढ़ महीने पहले से ही पैसे, जूते, चादर, साड़ियां, राशन और सोने की चेन बांटे जा रही है। दिल्ली वालों वो (भाजपा वाले) जो भी बांट रहे हैं उसे ले लेना, लेकिन वोट नहीं देना। ये बाते केजरीवाल ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट किए गए वीडियो मैसेज में कही।केजरीवाल ने कहा- ये सब गाली-गलोच पार्टी के कुछ नेता बांट रहे हैं। उनके पास इतना पैसा कहाँ से आया? ये उनके भ्रष्टाचार का पैसा है, जो उन्होंने देश को लूटकर कमाया है। किसी को चुनाव आयोग का डर नहीं है। ये सब पुलिस के संरक्षण में हो रहा है। ये हमारे देश के लिए बहुत खतरनाक है।केजरीवाल ने कहा- अगर आपने अपना वोट बेच दिया तो आपके लिए कोई स्कूल, अस्पताल और सड़कें नहीं बनाएगा। आप लोग इन गुंडों से मत डरना। आप अपनी मर्जी से वोट करना। अगर आपने इन पैसों के लिए देश और लोकतंत्र को बेच दिया तो आपको भगवान माफ नहीं करेगा।
अनुराग ठाकुर बोले- इस चुनाव
में केजरीवाल क्लीन बोल्ड होंगे
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि अरविंद केजरीवाल इस चुनाव में स्टंप और क्लीन बोल्ड होने जा रहे हैं। दिल्ली के लोगों को स्वच्छ पेयजल, स्वच्छ हवा और स्वच्छ यमुना की जरूरत है।ठाकुर ने कहा कि AAP के लोग महिला विरोधी हैं और वे दिल्ली की महिलाओं को धोखा देते हैं। यहां तक कि मौजूदा सीएम के लिए भी AAP के होर्डिंग्स में कोई जगह नहीं है।
शनिवार को BJP संकल्प पत्र का तीसरा हिस्सा जारी करेगी, फ्री बिजली-पानी पर ऐलान संभव
भाजपा शनिवार को विधानसभा चुनाव को लेकर अपने संकल्प पत्र का तीसरा हिस्सा जारी करेगी। इसमें भाजपा दिल्ली वासियों के लिए 300 यूनिट तक बिजली और 20 हजार लीटर पानी फ्री देने का ऐलान कर सकती है।
केजरीवाल को दिल्ली के लोग उनके वादे याद करवा रहे: पवन खेड़ा
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने यमुना के लिए जो वादे किए थे, उन्होंने खुद कहा था कि वह नदी में डुबकी लगाएंगे, आज लोग उन्हें याद दिला रहे हैं। आज दिल्ली में बच्चों को सांस लेने में तकलीफ है। बुजुर्ग चलने में असमर्थ हैं। यह दिल्ली की भयावह स्थिति है।