तेल अवीव/ रामल्ला। हमास ने शनिवार को इजराइल की 4 महिला सैनिकों को छोड़ दिया। ये पिछले 15 महीने से बंधक थीं। ये उन 7 महिला सैनिकों में शामिल हैं, जिन्हें 7 अक्टूबर को नाहल ओज एयरपोर्ट से अगवा किया गया था।महिला सैनिक यहां से गाजा की गतिविधियों पर नजर रखती थीं। इनके नाम करीना एरिएव, डेनिएला गिल्बोओ, लेवी और लिरी अल्बाग हैं।हमास ने इन्हें सामाजिक संस्था रेडक्रॉस को सौंपा। 5 गाड़ियों में दक्षिणी इजराइल के कैंप लाया गया। इसके बाद इन्हें इजराइल डिफेंस फोर्स (IDF) को सौंप दिया गया। इनके बदले में इजराइल 200 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा करेगा। इससे पहले 19 जनवरी को हमास ने इजराइल की 3 महिला बंधकों को छोड़ा था। इसके बाद इजराइल ने उसी दिन 90 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा किया था।