नई दिल्ली। भाजपा ने सोमवार को आरोप लगाया कि AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल को बाबा साहेब अंबेडकर से नफरत है। वे अंबेडकर विरोधी हैं। भाजपा ने पंजाब के अमृतसर में रविवार को बाबा साहेब अंबेडकर की मूर्ति पर हमले का मुद्दा उठाया।भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा- अमृतसर में सिटी कोतवाली के सामने बाबा साहेब अंबेडकर की मूर्ति पर हथौड़े से हमला किया। ये कौन सी साजिश है कि थाने के सामने बाबा साहेब का अपमान हुआ और केजरीवाल की पूरी टीम चुप है। किसी ने आरोपी को रोकने की कोशिश नहीं की। अमृतसर में जो हुआ वो केजरीवाल से मर्जी से हुआ।पात्रा ने कहा- जब सदन में कॉन्स्टिट्यूशन पर चर्चा चल रही थी, तब केजरीवाल ने एक फोटो जारी किया था। उसमें बाबा साहेब की तस्वीर हटाकर अपना फोटो लगाई थी। भ्रष्टाचारी, जमानत पर बाहर आए केजरीवाल ने अपनी तस्वीर संविधान पर लगाई।पात्रा ने कहा कि केजरीवाल दलित विरोधी हैं।
हरियाणा की भाजपा सरकार ने यमुना में जहर मिलाया: केजरीवाल
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा की भाजपा सरकार पर यमुना के पानी को जहरीला करने का आरोप लगाया है। केजरीवाल ने सोमवार को कहा- दिल्ली के लोगों को पीने के लिए पानी हरियाणा और उत्तर प्रदेश से मिलता है। यमुना में हरियाणा से पानी दिल्ली में आता है। भाजपा की हरियाणा सरकार ने यमुना के पानी को जहरीला कर दिया है।हालांकि, जल बोर्ड ने उस पानी को दिल्ली में आने से रोक दिया। भाजपा सरकार ने पानी में ऐसा जहर मिलाया है, जिसे जल उपचार संयंत्रों द्वारा भी साफ नहीं किया जा सकता है। इससे दिल्ली के एक तिहाई हिस्से में पानी की कमी हो गई है।केजरीवाल ने कहा- दिल्ली में अफरा-तफरी मचाने के लिए ऐसा किया गया है ताकि दिल्ली के लोग मरें और इसका दोष AAP पर आए। दिल्ली की CM आतिशी और पंजाब CM भगवंत मान ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर तत्काल मिलने का समय मांगा है। मुझे उम्मीद है कि चुनाव आयोग इसमें हस्तक्षेप करेगा और दिल्ली के लोगों को इस त्रासदी से बचाएगा।
दिल्ली वालों को केजरीवाल ने दी 15 पक्की गारंटी
भारतीय जनता पार्टी के बाद आज सोमवार को आम आदमी पार्टी ने भी अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इस बार के घोषणा पत्र में आप पार्टी ने दिल्ली वालों को 15 गारंटी दी हैं। घोषणा पत्र को आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने जारी किया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री आतिशी, मनीष सिसोदिया और संजय सिंह मौजूद रहे।
ADR रिपोर्ट- 41 से 50 साल उम्र के सबसे ज्यादा कैंडिडेट
एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) ने दिल्ली चुनाव के प्रत्याशियों से जुड़ी एक रिपोर्ट जारी की है। ADR के अनुसार ज्यादातर उम्मीदवार 41-50 साल के बीच के हैं। इस बार इनकी संख्या 235 है जबकि 2020 में इस आयु वर्ग के 199 प्रत्याशी थे। 70 साल से ज्यादा उम्र के 19 प्रत्याशी हैं जो 2020 में 11 थे। सबसे ज्यादा उम्र के कैंडिडेट आम जनमत पार्टी के राजेंद्र 88 साल हैं।25 से 30 साल के उम्मीदवारों की संख्या 2020 में 57 से घटकर 2025 में 46 हो गई है। सबसे कम उम्र के प्रत्याशी भावना (निर्दलीय) और हर्षद चड्ढा (बहुजन समाज पार्टी) हैं। दोनों की उम्र 25 साल है। इस चुनाव में प्रत्याशियों की संख्या 2020 के 672 से बढ़कर 699 हो गई है।