नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने 15 फरवरी को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ को लेकर लगी याचिका खारिज कर दी है। याचिका में याचिकाकर्ता आनंद लीगल एड फोरम ट्रस्ट ने दलील दी थी कि रेलवे प्रशासन मौतों की वास्तविक संख्या को छिपा रहा है, जो 18 बताई गई थी। इसके अलावा याचिकाकर्ताओं ने कोर्ट को बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भगदड़ के दौरान करीब 200 मौतें हुई थीं। कोर्ट ने पूछा कि क्या याचिकाकर्ता यह दावा कर रहा है कि राज्य सरकार इस मुद्दे को पूरी तरह से नजरअंदाज कर रही है।
मणिपुर में हथियार सौंपने की समय सीमा बढ़ी
मणिपुर। मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला ने लूटे गए और अवैध हथियारों को पुलिस को सौंपने की समयसीमा शुक्रवार को बढ़ाकर छह मार्च शाम चार बजे तक कर दी। यह समयसीमा पहाड़ी और घाटी क्षेत्रों के लोगों की अतिरिक्त समय दिए जाने की मांग के बाद बढ़ायी गई। बयान में कहा गया, ‘स्वैच्छिक रूप से हथियार सौंपने की सात दिन की समय सीमा समाप्त होने पर घाटी और पहाड़ी क्षेत्रों के लोगों ने इस अवधि को बढ़ाने का अनुरोध किया है। मैंने इन अनुरोधों पर विचार किया है और छह मार्च को शाम चार बजे तक समय सीमा बढ़ाने का फैसला किया है।
बंगाल-बिहार समेत कई राज्यों में भूकंप के झटके
नई दिल्ली। नेपाल में गुरुवार को देर रात भूकंप के कई झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.1 और 5.5 मापी गई। भूकंप के झटके बिहार, पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में महसूस किए गए। बंगाल में सबसे तेज झटके सिलीगुड़ी में महसूस किए गए। यहां रहने वाले तरुण चौधरी ने बताया कि मैं सो रहा था, मेरी पत्नी ने मुझे जगाया। हमें झटके महसूस हुए। हमने अपने बच्चों को जगाया। हम सभी डर गए थे। हमने देखा कि कॉलोनी में सभी लोग जाग गए थे। कल रात कोई नुकसान नहीं हुआ ।
येदियुरप्पा पॉक्सो मामले में तलब नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप
बंगलुरु। कर्नाटक की एक विशेष अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को पॉक्सो एक्ट के तहत एक मामले में तलब किया है। मामले में कर्नाटक सीआईडी ने चार्जशीट दायर की थी। कोर्ट ने येदियुरप्पा को 15 मार्च को पेश होने का निर्देश दिया है।इससे पहले कर्नाटक हाईकोर्ट ने 7 फरवरी को येदियुरप्पा के खिलाफ मामला रद्द करने से मना कर दिया था। हालांकि, उन्हें अग्रिम जमानत दे दी थी। मामला 14 मार्च, 2024 को एक महिला की शिकायत पर दर्ज हुआ था।महिला ने आरोप लगाया था कि येदियुरप्पा ने उसकी 17 साल की बेटी से की थी।
महिला ने पैसे का लालच देकर उन्हें चुप कराने की कोशिश का भी आरोप लगाया था।