कच्छ: गुजरात के अंजार से मां-बेटे के रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। बात यह है कि, यहां 27 फरवरी को 50 साल के बेटे ने शराब के नशे में 80 साल की मां के साथ दुष्कर्म किया था। इस घटना के बाद वृद्धा को ब्रेन स्ट्रोक आया था। बाद में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन इलाज के दौरान 3 मार्च को उनकी मृत्यु हो गई। इस मामले में आरोपी के छोटे भाई की पत्नी ने अब अंजार पुलिस स्टेशन में सगी मां के साथ दुष्कर्म कर हत्या का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने इस नराधम बेटे को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी थी। हालांकि, अब मां की मौत होने से इस मामले में हत्या की धारा भी जोड़ी जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार, अंजार तालुका के सतापर गांव में 27 फरवरी को मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई थी। 50 वर्षीय पुत्र ने 80 वर्षीय मां के साथ दुष्कर्म किया था। पुत्र द्वारा किए गए पाप के कारण ब्रेन स्ट्रोक और हेमरेज का शिकार बनी वृद्धा ने बेहोशी की हालत में वेंटिलेटर पर दम तोड़ दिया है। इस घटना को लेकर नराधम पुत्र के खिलाफ समाज में सर्वत्र धिक्कार बरस रहा है। तब अंजार बार एसोसिएशन से जुड़े वकीलों ने भी इस जघन्य अपराध के आरोपी पुत्र का केस नहीं लड़ने का संकल्प लिया है। अंजार के पुलिस इंस्पेक्टर ए.आर. गोहिल ने बताया कि, ‘इस अपराध में दुष्कर्म के साथ हत्या की धारा जोड़कर आगे की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।’ हालांकि, मां-बेटे के रिश्तेदारों ने बताया था कि, ‘यह प्रौढ़ कोई काम धंधा नहीं करता है और शराब पीता है। कई बार तो वह मां से शराब पीने के लिए पैसे भी मांगता था। न मिले तो मां को भीख मांगने पर मजबूर करता। इस व्यक्ति से पूरा गांव त्रस्त है।’