महाराष्ट्र टीम ने जीते 5 स्वर्ण, 7 रजत, 6 कांस्य पदक
मुंबई। चंडीगढ़ में आयोजित अखिल भारतीय सिविल सेवा योगासन खेल प्रतियोगिता 2024-25 में महाराष्ट्र सरकार की टीम ने सफलता की अपनी परंपरा जारी रखी। इस योग प्रतियोगिता में 24 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश सामिल हुऐ थे। इस योग प्रतियोगिता में 24 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के विभिन्न आयु समूहों के लगभग 400 एथलीटों ने भाग लिया था! इस प्रतियोगिता में महाराष्ट्र टीम को 5 स्वर्ण पदक, 7 रजत पदक, 6 कांस्य पदक मिला। महाराष्ट्र टीम के प्रदर्शन पर हर तरफ से प्रशंसा और शुभकामनाएं मिल रही हैं।