नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगी टक्कर, पंजाब ने गुजरात को 11 रन से रौंदा था
कप्तान हार्दिक पंड्या की एक मैच के प्रतिबंध के बाद बहुप्रतीक्षित वापसी शनिवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टी20 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ होने वाले मैच में मुंबई इंडियंस की टीम को जरूरी संतुलन प्रदान करेगी। दोनों टीमें मौजूदा सत्र में अपनी पहली जीत की तलाश में हैं। चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस आईपीएल सत्र के शुरुआती मैच में हारने के अपने लंबे समय से चले आ रहे मिथक को नहीं तोड़ सकी। चेन्नई ने मैच को आसानी से चार विकेट से अपने नाम किया। मैच शाम 07:30 बजे से शुरू होगा। IPL 2025 के 9वें मुकाबले में शनिवार को गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच टक्कर होगी। यह मैच दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाली इस टक्कर में दोनों ही टीमों की नजर पहली जीत पर होगी। 18वें सीजन के अपने पहले मैच में मुंबई को चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। दूसरी ओर पंजाब किंग्स ने गुजरात को मात देकर हार के साथ उनकी शुरुआत की थी। अब गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच होने वाली टक्कर में किसी एक टीम का खाता खुलना तय है। दोनों टीमों के बीच आईपीएल में कांटे की टक्कर देखने को मिलती है। 2022 में आईपीएल से 2 नई टीमें जुड़ी थीं। गुजरात टाइटंस भी उनमें से एक है।
दोनों में गुजरात और मुंबई के बीच पिछले 3 सीजन में 5 मैच खेले गए हैं। इस दौरान गुजरात ने 3 मैच जीत हैं, वहीं मुंबई को 2 मुकाबलों में जीत मिली है। शनिवार को होने वाले मैच में मुंबई के पास 3-3 की बराबरी करने का मौका होगा। दूसरी ओर शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात जीत के अंतर को डबल करना चाहेगी। गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच शनिवार को होने वाला मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। होम ग्राउंड पर गुजरात का सिक्का चलता है। अपने घरेलू मैदान पर गुजरात ने अब 3 मैच खेले हैं और सभी में जीत दर्ज की है। पिछले सीजन गुजरात और मुंबई के बीच एक मुकाबला खेला गया था। इस मैच में शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम ने हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई को 6 रन से मात दी थी।
2023 में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच 3 बार भिड़ंत देखने को मिली थी। सीजन के 35वें मैच में गुजरात ने मुंबई को 55 रन से रौंदा था। इसके बाद 57वें मैच में जब दोनों टीम टकराई तो मुंबई ने वापसी करते हुए गुजरात को 27 रन से शिकस्त दी। इसके बाद IPL 2023 के दूसरे क्वालिफायर में एक बाद फिर दोनों टीम भिड़ीं। तब गुजरात ने मुंबई को 62 रन से हराकर फाइनल की रेस से बाहर कर दिया था।
गुजरात टाइटंस: जोस बटलर, शुभमन गिल, साई सुदर्शन, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, वॉशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कागिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, इशांत शर्मा, जयंत यादव, महिपाल लोमरोर, करीम जनत, कुलवंत खेजरोलिया, अनुज रावत, गेराल्ड कोएट्जी, शेरफेन रदरफोर्ड, मानव सुथार, कुमार कुशाग्र, अरशद खान, गुरनूर बरार, निशांत सिंधु।
मुंबई इंडियंस: हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, रॉबिन मिंज, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), श्रीजीत कृष्णन (विकेटकीपर), बेवोन जैकब्स, तिलक वर्मा, नमन धीर, विल जैक्स, मिशेल सेंटनर, राज अंगद बावा, विग्नेश पुथुर, कॉर्बिन बॉश, ट्रेंट बोल्ट, कर्ण शर्मा, दीपक चाहर, अश्विनी कुमार, रीस टॉपले, वीएस पेनमेत्सा, अर्जुन तेंदुलकर, मुजीब उर रहमान, जसप्रीत बुमराह।