नई दिल्ली। टाइम मैगजीन ने 2025 के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट बुधवार को जारी कर दी है। इस लिस्ट में दुनिया के सबसे प्रभावशाली लीडर्स में बांग्लादेश के चीफ एडवाइजर मोहम्मद यूनुस को जगह मिली है। हालांकि इस बार लिस्ट में किसी भी भारतीय को शामिल नहीं किया गया है।प्रभावशाली लीडर्स में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और कारोबारी इलॉन मस्क को भी जगह मिली है। इस बार ट्रम्प प्रशासन के छह सदस्य लिस्ट में शामिल हैं। ट्रम्प को इससे पहले टाइम मैगजीन ने 2016 और 2024 के लिए पर्सन ऑफ द ईयर चुना था।2025 की लिस्ट में मशहूर सिंगर ED शिरीन, अमेरिकी एक्टर और सिंगर स्कारलेट जोहानसन, मेटा के CEO मार्क जकरबर्ग को भी शामिल किया गया है। इस साल मैगजीन ने कुल 6 कैटेगरी में 32 देशों के लोगों को शामिल किया गया है। लिस्ट में शामिल 22 साल के फ्रांसीसी तैराक लियोन मर्चेंड सबसे युवा है, जबकि 84 साल के मोहम्मद यूनुस सबसे बुजुर्ग शख्स हैं।