भोपाल
भोपाल में हिंदू छात्राओं से गैंगरेप के मुख्य आरोपी फरहान को गोली लगी है। बताया जा रहा है कि उसने सब इंस्पेक्टर से पिस्टल छीनने की कोशिश की। इस बीच छीनाझपटी में गोली चल गई, जो फरहान के पैर में लगी है।आरोपी फरहान को घायल हालत में हमीदिया अस्पताल ले जाया गया है। अस्पताल में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। फरहान पर अब हत्या के प्रयास का केस भी दर्ज किया गया है। इस मामले में मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि ऐसे अपराधियों को पैर पर नहीं, छाती पर गोली मारनी चाहिए थी। लव जिहाद प्रदेश में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे आरोपियों को सरे राह गोली मारिए।बता दें, शुक्रवार को भोपाल की अशोका गार्डन थाना पुलिस को फरहान की रिमांड मिली है। रिमांड के दौरान पुलिसकर्मी उसे थाने से उसकी निशानदेही पर एक अन्य आरोपी की तस्दीक के लिए ले जा रहे थे। इसी दौरान फरहान ने पुलिसकर्मी की पिस्टल छीनने का प्रयास किया।ये घटनाक्रम शुक्रवार रात करीब 11 बजे से 11:30 बजे के बीच का है।फरहान भोपाल के एक कॉलेज से MBA कर रहा है। पहले इसी कॉलेज से BBA कर चुका है। हिंदू छात्राओं से रेप केस के मामले में सबसे पहले फरहान ही गिरफ्तार किया गया था। फरहान पर आरोप है कि उसने लड़कियों को ब्लैकमेल कर उनके अश्लील वीडियो रिकॉर्ड किए हैं। ये सारी लड़कियां एक ही कॉलेज की पढ़ने वाली हैं। इसके अलावा दूसरे जितने आरोपी पकड़े गए हैं, वो सब भी फरहान के दोस्त हैं।