- मंगलुरु सिटी में 6 मई तक कर्फ्यू; एंटी कम्युनल टास्क फोर्स बनेगी
मंगलुरु
कर्नाटक के मंगलुरु में बजरंग दल का नेता और 2022 के फाजिल हत्याकांड के मुख्य आरोपी सुहास शेट्टी की बुधवार रात करीब 8:30 बजे हत्या कर दी गई। इसके बाद से इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। प्रशासन ने 2 मई से लेकर 6 मई तक पूरे शहर में कर्फ्यू लागू कर दिया है।वहीं, राज्य के गृह मंत्री डॉ. जी परमेश्वर ने बताया कि मामले की जांच जल्द ही एंटी कम्युनल टास्क फोर्स करेगी। पुलिस भड़काऊ बयान देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। कोई कितना भी शक्तिशाली व्यक्ति क्यों न हो, पुलिस एक्शन लेगी। चाहे वे राजनीतिक नेता ही क्यों न हो।पुलिस ने अब तक 8 लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें अब्दुल सफवान, नियाज, मोहम्मद मुजम्मिल, खालंदर शफी, आदिल मेहरूफ, नागराज, रंजीत और रिजवान शामिल हैं। भाजपा ने मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) से कराने की मांग की है।सुहास गुरुवार की रात अपने पांच साथियों के साथ कार से कही जा रहा था। तभी दो कार में सवार अज्ञात हमलावरों ने उनका रास्ता रोक। इसके बाद तलवारों और धारदार हथियारों से सुहास पर ताबड़तोड़ हमला किया। गंभीर रूप से घायल सुहास को एजे हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।मंगलुरु सिटी नॉर्थ से भाजपा विधायक भरत शेट्टी ने सुहास शेट्टी की हत्या पर कहा- कर्नाटक में कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो चुकी है। सरकार ने असामाजिक और जिहादी ताकतों को बढ़ावा दिया है। इसी वजह से ये लोग जो चाहे वो कर रहे हैं। पुलिस का ध्यान कानून व्यवस्था संभालने के बजाय तबादलों और निलंबनों में लगा हुआ है।